दिल्ली के वकील को पसंद नहीं आई WhatsApp की यह 'Emoji', भेजा लीगल नोटिस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Dec 2017 07:42 PM IST
Delhi based lawyer threatens to sue WhatsApp over a Middle Finger Emoji
whatsapp middle finger emoji

    एक ओर जहां दुनियाभर के यूजर्स अपनी फिलिंग्स को जाहिर करने के लिए इमोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं दिल्ली के एक वकील को व्हाट्सऐप की इमोजी पसंद नहीं आई है।

    उन्हें WhatsApp में मौजूद मिडिल फिंगर (middle finger) वाली इमोजी इतनी बुरी लगी कि उन्होंने व्हाट्सऐप को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर जवाब भी मांगा है।

    मिडिल फिंगर इमोजी को 15 दिन के भीतर हटाने के लिए फेसबुक को नोटिस भेजने वाले वकील का नाम गुरमित सिंह है और वे दिल्ली के एक सिटी कोर्ट में वकालत करते हैं। गुरमित ने कहा है कि व्हाट्सऐप की मिडिल फिंगर इमोजी गैरकानूनी के साथ-साथ अश्लील भी है और यह भारत में अपराध है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है

    उन्होंने कहा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की तरफ अश्लील इशारे करना अपराध है और मिडिल फिंगर इमोजी इसके दायरे में आती है। गुरमित ने कहा है कि अगर कंपनी दी गई अवधि में इसे नहीं हटाती है तो उस पर आपराधिक मुकदमा चलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें