दिल्ली के वकील को पसंद नहीं आई WhatsApp की यह 'Emoji', भेजा लीगल नोटिस

एक ओर जहां दुनियाभर के यूजर्स अपनी फिलिंग्स को जाहिर करने के लिए इमोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं दिल्ली के एक वकील को व्हाट्सऐप की इमोजी पसंद नहीं आई है।
उन्हें WhatsApp में मौजूद मिडिल फिंगर (middle finger) वाली इमोजी इतनी बुरी लगी कि उन्होंने व्हाट्सऐप को कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर जवाब भी मांगा है।
मिडिल फिंगर इमोजी को 15 दिन के भीतर हटाने के लिए फेसबुक को नोटिस भेजने वाले वकील का नाम गुरमित सिंह है और वे दिल्ली के एक सिटी कोर्ट में वकालत करते हैं। गुरमित ने कहा है कि व्हाट्सऐप की मिडिल फिंगर इमोजी गैरकानूनी के साथ-साथ अश्लील भी है और यह भारत में अपराध है।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है
उन्होंने कहा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की तरफ अश्लील इशारे करना अपराध है और मिडिल फिंगर इमोजी इसके दायरे में आती है। गुरमित ने कहा है कि अगर कंपनी दी गई अवधि में इसे नहीं हटाती है तो उस पर आपराधिक मुकदमा चलेगा।
- साल 2017 के 17 सस्ते 4G स्मार्टफोन, कीमत 3,999 से शुरू, Nokia, Moto और शाओमी के फोन शामिल
- एडवर्ड स्नोडेन ने बनाया स्पेशल ऐप, कोई भी एंड्रॉयड फोन बन जाएगा सिक्योरिटी कैमरा
- Facebook अकाउंट्स से भी लिंक करना पड़ सकता है आधार, देखें स्क्रीनशॉट
- जियो पर Airtel का बड़ा हमला, 93 रु. में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा