घाटे में फेसबुक: कंपनी ने कहा भारत में हो रहे नुकसान के लिए Airtel, Jio, Vi हैं जिम्मेदार
दिसंबर 2021 के अंत में Airtel, Vi और Jio ने अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

विस्तार
फेसबुक के 18 साल के इतिहास में उसे अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। एक झटके में मेटा के शेयर 26% से अधिक गिरकर $237.76 (करीब 17,800 रुपये) पर आ गए। कंपनी के बाजार पूंजीकरण में $230 बिलियन (लगभग 17,18,300 करोड़ रुपये) से अधिक की गिरावट देखी गई है जो कि किसी कंपनी की पूंजीकरण में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी को हुए इस नुकसान से मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 31 अरब डॉलर की कमी हुई है। 18 साल मे पहली बार कंपनी के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में भारी कमी देखने को मिली है।
भारत में घाटे के लिए मेटा ने भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के सिर फोड़ा ठीकरा
Meta ने कहा है कि उसके यूजर्स की कम होती संख्या के लिए भारत में डाटा की बढ़ती कीमतें जिम्मेदार हैं। दिसंबर 2021 के अंत में Airtel, Vi और Jio ने अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
बता दें कि दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 8 फीसदी यानी करीब 10.28 बिलियन डॉलर यानी करीब 76,800 करोड़ रुपये की कमी देखी गई है। एक साल पहले इसी तिमाही में मेटा को 11.21 बिलियन डॉलर यानी करीब 83,800 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कंपनी को पिछली तिमाही से कंपनी को 1.95 बिलियन डेली एक्टिव यूजर्स की उम्मीद थी लेकिन यह संख्या 1.93 बिलियन पर रुक गई है। एक तिमाही पहले यह संख्या 1.930 अरब थी। मेटा ने अपने पूर्वानुमानों के मुताबिक 33.67 बिलियन डॉलर यानी करीब 2,52,051 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथी तिमाही में मेटा को 10.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 77,106 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले साल की तुलना में आठ फीसदी कम है।