Cyber Attack: देश में तेजी से हुई साइबर अटैक के मामलों में बढ़ोतरी, टारगेट पर रहे ये संस्थान

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 10 May 2024 07:36 PM IST
सार

देश में साइबर अटैक के मामलों में काफी उछाल देखा गया है। इस साल की तिमाही में कई संस्थानों पर साइबर अटैक किए गए हैं। इसमें 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
cyber attacks in india know the detail
Cyber Attack - फोटो : Freepik

    विस्तार

    भारत समेत दुनियाभर में तकनीकी क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ लगातार बेहतर होती तकनीक लोगों के काम को आसान बना रही है। वहीं, दूसरी तरफ, इसी तकनीक का गालत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो रहा है। दरअसल बीते कुछ वक्त में साइबर हमलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में साइबर हमलों से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

    साइबर हमलों को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि देश में हर दिन 400 से अधिक साइबर अटैक हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की पहली तिमाही के दौरान साइबर हमलों में काफी उछाल दर्ज किया गया है। साइबर हमले आम लोगों पर नहीं, बल्कि संगठनों पर किए जा रहे हैं। साइबर सुरक्षा रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स रिमोट कोड के जरिए संगठनों को निशाना बना रहे हैं। इसकी वजह से लगभग 64 फीसदी संस्थान प्रभावित हुए हैं।

    विज्ञापन

    साइबर रिसर्च फर्म के मुताबिक, बीते 6 महीने में देश के संगठनों पर साइबर हमलों में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। देश में पिछले 6 महीने के दौरान 2628 बार साइबर अटैक किया गया है। ये आंकड़ा रोजाना आधार के हिसाब से 350 से अधिक होता है। वहीं, 2024 की पहली तिमाही के दौरान साइबर अटैक के मामलों की संख्या 2807 पर पहुंच गई। इस तरह देश में हर दिन 400 से ज्यादा साइबर हमले हो रहे हैं। देश में साइबर हमलों के मामलों में साल के हिसाब से लगभग 33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें