Coronavirus के कारण गूगल और फेसबुक को हो सकता है 4,400 करोड़ डॉलर का नुकसान

विस्तार
चीन के एक शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के करीब 200 देशों में पहुंच चुका है। इस वायरस के कारण पूरी दुनिया को जान के साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है। कोरोना वायरस का असर टेक्नोलॉजी जगत की दो बड़ी कंपनियों फेसबुक और गूगल पर भी बहुत बड़ा पड़ने वाला है।
एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फेसबुक और गूगल को कोरोना वायरस के कारण साल 2020 में 44 बिलियन डॉलर यानी 4,400 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण इन दोनों कंपनियों को विज्ञापन में होने वाली कमी के कारण 4,400 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है।
ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी कॉवेन एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में गूगल का कुल शुद्ध राजस्व 127.5 बिलियन डॉलर रहने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसमें 28.6 बिलियन डॉलर की कमी आने की संभावना है। कॉवेन की रिपोर्ट के अनुसार इस साल ट्विटर की कमाई में 18 फीसदी की कमी देखने को मिल सकती है।
- भारत भी करे चीन की इस तकनीक का इस्तेमाल, तो जल्द मिल सकता है कोरोना वायरस से छुटकारा
- #LadengeCoronaSe: कोरोना से बचाव का यह मैसेज आपको बना सकता है ठगी का शिकार, रहें सतर्क
- Coronavirus Lockdown: ऑनलाइन गेमिंग में हो रहा है 63GB तक डाटा का इस्तेमाल, कैसे होगा घर से काम
- Work From Home: Jio, Airtel और Vodafone के ये रिचार्ज प्लान हैं बेस्ट, मिलेगा रोज 3 जीबी डाटा