Clubhouse एंड्रॉयड एप की दीवानगी, चार दिन में डाउनलोडिंग एक करोड़ के पार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 May 2021 04:38 PM IST
सार

21 मई को Clubhouse के एंड्रॉयड एप को भारत में लॉन्च किया गया है और आज 24 मई को इसके डाउनलोडिंग की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

विज्ञापन
Clubhouse Android App Crosses 1 Million Downloads on Google Play Store after 21th may launch in India
Clubhouse app - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    ऑडियो सोशल मीडिया एप Clubhouse की दीवानगी पूरी दुनिया में लोग के सिर चढ़कर बोल रही है। अभी पिछले सप्ताह ही 21 मई को Clubhouse के एंड्रॉयड एप को भारत में लॉन्च किया गया है और आज 24 मई को इसके डाउनलोडिंग की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। क्लबहाउस के आईओएस एप को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। Clubhouse का आईओएस और एंड्रॉयड दोनों वर्जन अभी भी इनवाइट ओनली ही है। Clubhouse के एंड्रॉयड एप को सबसे पहले इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में लॉन्च किया गया था।

    Clubhouse एंड्रॉयड एप को गूगल प्ले-स्टोर से एंड्रॉयड 8.0 या इससे बाद के वर्जन वाले फोन में डाउनलोड किया जा सकता है, हालांकि यहां आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि अभी भी यह इनवाइट ओनली ही है यानी आप डाउनलोड करके सीधे इस्तेमाल नहीं कर सकते। जब तक आपको किसी अन्य यूजर का इनवाइट नहीं मिलेगा, तब तक आप इसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    Clubhouse को इसी साल की शुरुआत में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा आयोजित एक ऑडियो कंवर्सेशन के बाद काफी फायदा हुआ। यह एप अचानक से वायरल हो गया, हालांकि अप्रैल में इस एप को काफी नुकसान भी हुआ। अप्रैल में करीब 9,00,000 लोगों ने इस एप को इस्तेमाल करना छोड़ दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्लबहाउस की टक्कर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर, फेसबुक, Discord भी आई गई हैं। ट्विटर ने भी स्पेस नाम से ऑडियो प्लेटफॉर्म पेश किया है। मल्टीमीडिया इंस्टैंट मैसेजिंग एप Telegram ने भी हाल ही में Telegram Voice Chats 2.0 नाम से एक फीचर लॉन्च किया है जो कि ऑडियो ओनली चैटिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें अनलिमिटेड लोगों के साथ वॉयस कॉल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें