Replace Audio: डिलीट नहीं होगी पोस्ट और बदल जाएगा गाना, इंस्टाग्राम लाया कमाल का टूल; जानें कैसे करेगा काम
Instagram Replace Audio:
इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ो यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब आप अपनी किसी भी पब्लिश हो चुकी फीड या कैरोसल पेास्ट का बैकग्राउंड म्यूजिक कभी भी आसानी से बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस फीचर के बारे में विस्तार से...

विस्तार
Instagram New Feature
: इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक खास फीचर पेश किया है। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपने इंस्टा पर गाना लगाकर कोई पोस्ट अपलोड की हो और बाद में लगा कि इस पिक्चर या वीडियो पर तो कोई और गाना सूट कर रहा है या फिर कुछ दिनों बाद वह गाना ट्रेंड से बाहर हो गया हो।
तो ऐसे में हमें अब तक उस पोस्ट को डिलीट करके नए गाने के साथ दोबारा अपलोड करने के अलावा कोई रास्ता नहीं होता था। इससे उस पोस्ट पर आए सभी लाइक्स, कमेंट्स और उसकी रीच का बड़ा नुकसान हो जाता था। लेकिन अब इंस्टाग्राम के नए अपडेट Replace Audio फीचर ने इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया है।
इंस्टाग्राम का नया Replace Audio फीचर?
इंस्टाग्राम ने रिप्लेस ऑडियो नाम से नया टूल पेश किया है। जो यूजर्स को अपनी पहले से प्रकाशित फीड पोस्ट और कैरोसल पोस्ट का ऑडियो बदलने की सुविधा देता है। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पोस्ट का म्यूजिक बदलने के बावजूद उसके मौजूदा लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच सुरक्षित रहेंगे।
Replace Audio की खासियत क्या है?
- लाइक्स और कमेंट्स रहेंगे सेफ:इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आप लाइव पोस्ट का गाना बदलते हैं, तब भी उस पोस्ट के मौजूदा लाइक्स, कमेंट्स, शेयर्स और ओवरऑल रीच पर 1% भी बुरा असर नहीं पड़ता।
- ट्रेंड्स के हिसाब से कंटेंट अपडेट:अब क्रिएटर्स अपने पुराने पोस्ट्स पर भी समय के साथ नए और वायरल साउंडट्रैक जोड़ सकते हैं। इससे पुरानी पोस्ट्स को बिना परफॉर्मेंस गंवाए दोबारा ट्रेंड में लाया जा सकता है।
- डिलीट और री-अपलोड का झंझट खत्म: अब गानों की गलत पसंद या बदलते म्यूजिक ट्रेंड्स की वजह से पोस्ट डिलीट करने की मजबूरी नहीं रहेगी।
Replace Audio फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले अपनी उस पोस्ट पर जाएं जिसका ऑडियो आप बदलना चाहते हैं और टॉप-राइट कॉर्नर में बने टू-लाइन मेन्यू पर टैप करें।
- मेन्यू में दिख रहे Edit विकल्प पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर दिख रहे रिप्लेस ऑडियो के ऑप्शन का चुनाव करें।
- इंस्टाग्राम की म्यूजिक लाइब्रेरी में से अपना मनपसंद नया गाना चुनें।
- बदलावों को सेव कर दें। आपकी पोस्ट पर नया ऑडियो तुरंत लागू हो जाएगा।
पोस्ट लाइव रहने के बाद भी पूरा कंट्रोल मिल सकेगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपनी प्रकाशित पोस्ट पर पहले से ज्यादा नियंत्रण मिलेगा। अगर कोई गाना ट्रेंड में आ जाता है या यूजर बाद में बेहतर ऑडियो जोड़ना चाहता है, तो अब यह काम बिना पोस्ट हटाए किया जा सकेगा।
हाल के महीनों में इंस्टाग्राम के कई नए अपडेट
- हाल ही में मेटा की सोशल मीडिया कंपनी इंस्टाग्राम AI से सार्वजनिक तस्वीरों को एडिट करने वाले फीचर को लेकर चर्चा में रही थी।
- इसी साल कंपनी ने Instants फीचर भी लॉन्च किया था, जिसकी मदद से यूजर्स Snapchat की तरह दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ गायब हो जाने वाली फोटो शेयर कर सकते हैं।
- अब Replace Audio फीचर के जरिए कंपनी यूजर्स और क्रिएटर्स को कंटेंट एडिटिंग में अधिक सुविधा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रही है।