सोशल मीडिया बैन: ऑस्ट्रेलिया के बाद कनाडा की तैयारी, जानिए दुनिया के और किन देशों ने उठाया यह कड़ा कदम?

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Thu, 11 Jun 2026 02:14 PM IST
सार

Canada Social Media Ban:

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब कनाडा भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रहा है। नए डिजिटल सुरक्षा बिल के तहत बच्चों को इंटरनेट के नुकसान से बचाया जाएगा। नियम तोड़ने वाली टेक कंपनियों और एआई प्लेटफॉर्म्स पर 68 करोड़ रुपये तक का भारी जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
Canada Plans Social Media Ban for Children Under 16, Introduces New Safety Law
कनाडा में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन को लेकर तैयारी तेज - फोटो : एआई

    विस्तार

    कनाडा की सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बच्चों को ऑनलाइन उत्पीड़न, लत और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी खतरों से बचाने के लिए सरकार एक नया कानून ला रही है। कनाडाई सरकार ने एक नया डिजिटल सुरक्षा विधेयक पेश किया है। इस विधेयक का नाम सुरक्षित सोशल मीडिया अधिनियम (Safe Social Media Act) है। इसके तहत 16 साल से कम के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगेगा। सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियां तभी छूट पा सकेंगी, जब वे यह साबित कर दें कि उनका प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

    16 साल से कम उम्र वालों के लिए 'नो एंट्री'

    इस नए बिल के तहत, कनाडा में 16 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है, जिसे रोकना अब बेहद जरूरी है। हालांकि, जो टेक कंपनियां बच्चों की सेफ्टी के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगी, उन्हें इस बैन से कुछ छूट मिल सकती है।

    विज्ञापन

    एआई चैटबॉट्स पर भी सख्ती

    सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि एआई (AI) चैटबॉट्स को भी इस बिल के दायरे में लाया गया है। सरकार एक नया डिजिटल रेगुलेटर बनाएगी, जो इंटरनेट सुरक्षा नियमों को तय करेगा। टेक कंपनियों को अब खुद अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद खतरों की पहचान करनी होगी और उन्हें ठीक करने के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें