क्या मैं ट्विटर का सीईओ बन सकता हूं? यूट्यूबर MrBeast के सवाल पर मस्क ने किया गजब रिप्लाई

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 23 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

मस्क ने पोल का रिजल्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही वह ट्विटर सीईओ पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जैसे ही उन्हें यह नौकरी करने वाला कोई बेवकूफ व्यक्ति मिल जाएगा, वैसे ही वह सीईओ के पद से इस्तीफा दे देंगे।

Can I be the new Twitter CEO most popular youtuber MrBeast asked to elon musk
यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    दुनियाभर में मिस्टर बीस्ट के नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन ने पूछा है कि क्या वह ट्विटर के नए सीईओ बन सकते हैं। मिस्टर बीस्ट का यह सवाल उस समय आया जब हाल ही में ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ने के लिए पोल कराया था। मस्क ने ट्विटर पोल कर लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पोल में 57.5 प्रतिशत लोगों (करीब 10 मिलियन यूजर्स) ने मस्क के इस्तीफे के पक्ष में वोट किया था।

    बाद में मस्क ने पोल का रिजल्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही वह ट्विटर सीईओ पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जैसे ही उन्हें यह नौकरी करने वाला कोई बेवकूफ व्यक्ति मिल जाएगा, वैसे ही वह सीईओ के पद से इस्तीफा दे देंगे। अब मिस्टर बीस्ट के इस बयान के बाद भी मस्क ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया है। मस्क ने 24 वर्षीय यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा "यह सवाल से बाहर नहीं है।"

    करोड़ों लोगों ने किया था वोट

    एलन मस्क ने यह ट्विटर पोल 19 दिसंबर को आयोजित किया था और कहा था कि पोल के जो भी नतीजे होंगे उसका वह पालन करेंगे। इस पोल पर 17,502,391 लोगों ने वोट किया, जिसमें 57.5 प्रतिशत लोगों का कहना था कि मस्क को ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए, जबकि 42.5 प्रतिशत लोगों का कहना था कि उन्हें ट्विटर सीईओ पद पर बने रहना चाहिए।

    मस्क खोज रहे ट्विटर का सीईओ

    अपने इस्तीफे की घोषणा के साथ ही साथ एलन मस्क ने भविष्य की योजना को लेकर भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही उन्हें सीईओ पद के लिए कोई व्यक्ति मिल जाता है, वह इस्तीफा दे देंगे और कंपनी में सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम का काम देखेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें