बसपा : मुनकाद अली को मेरठ से हटाया, प्रशांत गौतम, योगेंद्र और मोहित आनंद को दी जिम्मेदारी

मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठमोहम्मद मुस्तकीम
Sun, 25 Aug 2024 10:01 PM IST
सार

बसपा ने राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को मेरठ मंडल की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इनके स्थान पर दूसरे लोगों को लगाया गया है।

विज्ञापन
BSP: Munkad Ali removed from Meerut, responsibility given to Prashant Gautam, Yogendra and Mohit Anand.
मुनकाद अली - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    बहुजन समाज पार्टी का जनाधार लगातार गिर रहा है। पदाधिकारियों के बीच तकरार है। बसपा में उठापटक का दौर जारी है। पदाधिकारी एक सप्ताह भी अपने पदों पर नहीं टिक पा रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को भी मेरठ से हटा दिया है। इनके स्थान पर दूसरे लोगों को लगाया गया है। पुराने पदाधिकारियों की बसपा में वापसी पर स्थानीय नेताओं में फिर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। यह मामला 27 अगस्त को लखनऊ में बसपा मुखिया की बैठक में भी उठ सकता है।

    बसपा ने इस बार उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। संगठन को मजबूत करने के दावे किए जा रहे हैं। कुछ पुराने बसपाइयों को भी संगठन में स्थान दिया है। काफी समय से पार्टी से दूरी बनाए रहे योगेन्द्र जाटव और प्रशांत गौतम को मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया है। इनके साथ मोहित आनंद और मोहित जाटव को भी लगाया है। पांच दिन पहले ही पार्टी हाईकमान ने मोहित आनंद को मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया था। सप्ताह भर में ही इनका कद घटा दिया गया।

    विज्ञापन

    उधर राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को भी मेरठ मंडल से हटाकर बरेली मंडल भेज दिया गया। अब मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल में नौशाद अली, राजकुमार गौतम, पूर्व सांसद दीपचंद को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें