TikTok Trend: टिकटॉक का नया जानलेवा ट्रेंड, हथौड़े से चेहरा तोड़ रहे लोग, हैरान करने वाली है वजह
बोन स्मैशिंग ट्यूटोरियल वाले वीडियो को टिकटॉक पर 267.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें कि भारत के साथ कई देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विस्तार
शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म टिकटॉक पर एक नए ट्रेंड बोन स्मैशिंग यानी हड्डी तोड़ने वाला अजीब ट्रेंड एक बार फिर इंटरनेट पर छाया हुआ है। टिकटॉक पर अब लोग सुंदरता की तलाश में, अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए और इसमें सुधार करने के लिए अपने चेहरे पर हथौड़े, बोतल या मसाजर जैसी चीजों से वार कर रहे हैं। बता दें कि भारत के साथ कई देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया गया है।
फोर्ब्स के अनुसार, "बोन स्मैशिंग ट्यूटोरियल" वाले वीडियो को टिकटॉक पर 267.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आपके चेहरे पर हथौड़े से प्रहार करने से कोई फायदा होगा या नहीं। टिकटॉक यूजर्स और ट्रेंड में भाग लेने वाले वोल्फ के नियम का हवाला देकर चौंकाने वाले बोन स्मैशिंग ट्रेंड को सही बता रहे हैं।
टिकटॉक पर चल रहे बोन स्मैशिंग ट्रेंड को 19वीं सदी के जर्मन एनाटॉमिस्ट और सर्जन जूलियस वोल्फ के नियम से जोड़कर देखा जा रहा है। यह इस अवलोकन पर आधारित है कि आप और आपकी हड्डियां लगातार पुरानी या क्षतिग्रस्त हड्डियों के साथ रीमॉडलिंग से गुजर रही हैं और लगातार बनती रहती हैं और उनके स्थान पर नई हड्डियां आ रही हैं।
बोन स्मैशिंग ट्रेंड में भी लोग अपने चेहरे को हथौड़े से तोड़ रहे हैं और चेहरे को ठीक करने का दावा कर रहे हैं। यह लोग बोन स्मैशिंग की वीडियो को टिकटॉक पर पोस्ट भी कर रहे हैं। हालांकि, फोर्ब्स के अनुसार, टिकटोक यूजर्स जानबूझकर अपने चेहरे पर जो शारीरिक तनाव लगा रहे हैं, वह वोल्फ द्वारा बताई गई बात से काफी अलग है। इस तरह का झटका वास्तव में फ्रैक्चर और विकृति सहित कई अन्य नुकसान पहुंचा सकता है।
- iPhone हो रहा है ओवरहीट! तुरंत करें ये उपाय
- Gadgets Update: पिछले महीने इन दमदार स्मार्टफोन की हुई टेक मार्केट में एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
- Apple: सर्विस सेंटर की एक गलती एपल को पड़ी भारी, अब ग्राहक को देना होगा एक लाख रुपये, जानें मामला
- Weekly Tech Wrap: एपल यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी से लेकर गूगल के 25 साल तक, ये हैं प्रमुख टेक अपडेट्स