Ayodhya Case 2019: सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर किसने क्या कहा
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रामजन्मभूमि कोई व्यक्ति नहीं है, जो कानून के दायरे में आता हो। अदालत ने कहा कि आस्था के आधार पर फैसले नहीं लिए जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राम मंदिर विवादित जमीन पर ही बनेगा और मुस्लिम पक्ष को अलग से 5 एकड़ जमीन अयोध्या में ही किसी अन्य जगह पर दी जाएगी। बता दें कि मंदिर का निर्माण 02.77 एकड़ जमीन पर होगा और इसके लिए सरकार एक ट्रस्ट का निर्माण करेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले पर तमाम बड़े नेताओं की क्या प्रतिक्रिया रही आइए जानते हैं...