Assembly Election Results: हर तरफ हो रही मोदी गारंटी की चर्चा, यहां पढ़ें किस नेता ने क्या कहा?
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मध्य प्रदेश में भाजपा 18 साल सरकार में रहने के बाद भी दो-तिहाई से अधिक वोटों के साथ जीत रही है। अब देश इस तरह की राजनीति से ऊपर विकास और प्रधानमंत्री मोदी के साथ चल रहा।

विस्तार
Vidhan Sabha Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत पाने की तरफ अग्रसर है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 150 पार और राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत दिख रही है। आइए जानते हैं कि इन राज्यों में हुए चुनाव के रिजल्ट्स पर किसने क्या कहा है?
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मध्य प्रदेश में भाजपा 18 साल सरकार में रहने के बाद भी दो-तिहाई से अधिक वोटों के साथ जीत रही है। अब देश इस तरह की राजनीति से ऊपर विकास और प्रधानमंत्री मोदी के साथ चल रहा। हमने अगर कहा टीके लगे तो सच में लगे, बहनों के अकाउंट में पैसा गया तो सच में गया, सड़कें बनी हैं तो बनी हैं। प्रधानमंत्री मोदी गरीब के पुत्र हैं और ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा, "राजस्थान की यह जो शानदार जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, यह उसकी जीत है। उनकी दी हुई गारंटी की जीत है, यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है...यह जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है..."
- Election Results: रुझानों में बहुमत के बाद भाजपा ने कहा- सच हुई राहुल जी की भविष्यवाणी, वीडियो वायरल
- Assembly Election Results: आनंद महिंद्रा ने कहा- लोकतंत्र का खेल किसी भी खेल या मूवी से अधिक रोमांचकारी है
- Assembly Election Results: भाजपा ने कहा- यहां सिर्फ एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी
- Assembly Election Results: रुझानों के साथ ट्रेंड में आ गया 'पनौती', कुछ ही मिनटों में हुए 26 हजार पोस्ट