विधानसभा चुनाव 2022: रिजल्ट से पहले गूगल पर खूब सर्च हुआ yahi raat antim

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Mar 2022 08:58 AM IST
सार

चौथे नंबर पर rahul gandhi photo और पांचवे नंबर पर mayawati photo कीवर्ड को सर्च किया गया है। पिछले 24 घंटे में shivpal singh yadav latest news कीवर्ड की सर्च भी खूब हुई है।

विज्ञापन
assembly election 2022 up results google top trend with yahi raat antim
Google search - फोटो : amarujala

    विस्तार

    उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में हुआ विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 10 मार्च को आने वाले हैं। चुनाव कोई भी हो, सोशल मीडिया का अपना अलग ही जलवा रहता है। चुनाव से पहले सोशल मीडिया और गूगल पर कुछ खास कीवर्ड सबसे ज्यादा सर्च होते हैं। अब विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले गूगल पर yahi raat antim खूब सर्च हुआ है।

    इस कीवर्ड के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के साथ yahi raat antim कीवर्ड टॉप पर है। दूसरे नंबर पर yahi raat antim yahi raat bhari, तीसरे नंबर पर bjp logo, चौथे नंबर पर rahul gandhi photo और पांचवे नंबर पर mayawati photo कीवर्ड को सर्च किया गया है। पिछले 24 घंटे में shivpal singh yadav latest news कीवर्ड की सर्च भी खूब हुई है।

    विज्ञापन

    गूगल टेंड्रस में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की तुलना करें तो 10 मार्च की सुबह 2.26 बजे से योगी आदित्यनाथ के कीवर्ड सर्च में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सुबह भी योगी आदित्यनाथ का सर्च जहां 91 फीसदी रहा है, वहीं अखिलेश यादव का सर्च 63 रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अखिलेश यादव को लेकर सबसे ज्यादा सर्चेज अंडमान निकोबार में हुए हैं। वहीं नागालैंड में अखिलेश यादव का सर्च, यूपी के सीएम के मुकाबले अधिक रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को लेकर 50-50 सर्चेज हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें