अमिताभ के बाद अदनान सामी का भी ट्विटर अकाउंट हैक, लगाई इमरान खान की फोटो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 11 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
After Amitabh Bachchan, singer Adnan Sami's Twitter account hacked But turkish hacker Ayyildiz Tim
Adnan Sami's Twitter account hacked - फोटो : TWITTER

    अमिताभ बच्चन के बाद तुर्की के हैकर ग्रुप ने अब सिंगर अदनान सामी का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है। अदनान के अकाउंट को भी उसी हैकर ग्रुप ने हैक किया है जिसने सोमवार को अमिताभ बच्चन के अकाउंट को हैक किया था। इस तुर्की हैकर ग्रुप का नाम Ayyildiz Tim IKK है। हैकर ने अदनान की फोटो हटाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो लगा दी है।

    बता दें कि तुर्की का यह हैकर ग्रुप कई सालों से एक्टिव है। अदनान सामी और अमिताभ बच्चन के अलावा इसी ग्रुप ने 2018 में पुडुचेरी की उप-राज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के अकाउंट को भी किया था।

    विज्ञापन

    तुर्की के इस हैकर ग्रुप ने अभी तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं। इस ग्रुप ने शाहिद कूपरा के ट्विटर अकाउंट के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें