श्रीनगरः कोरोना संक्रमित सरकार कर्मचारी ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, गेट पर धरा गया
विज्ञापन

श्रीनगर स्थित चेस्ट डिजीज हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित को शुक्रवार को अस्पताल से भागते हुए पकड़ लिया गया। पीड़ित को फिर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि भागने की कोशिश कर रहा शख्स सरकारी कर्मचारी है। वह योजना विभाग में कार्यरत है और संक्रमित होने से पहले इसकी तैनाती सिविल सचिवालय श्रीनगर में थी।
विज्ञापन
संक्रमित शख्स को श्रीनगर के हीचेस्ट डिजीज अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को जब इसने भागने की कोशिश की तो अस्पताल के गेट पर इसे एक मेडिकल स्टाफ ने देख लिया और इसे पकड़कर कर वापस वार्ड में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन