Meta Layoffs: मेटा ने मां को नौकरी से निकाला तो खुश हुई छह साल की बेटी, बोली- अब हम अधिक समय साथ बिता सकते हैं
कलिश ने कहा कि मैंने अपने फोन को वास्तव में जल्दी से चेक किया। यह एक लंबा ईमेल था, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं पहले कुछ वाक्यों को नहीं भूल पाई, क्योंकि यहीं पर बताया गया था कि मैं छंटनी का हिस्सा थी।

विस्तार
हाल ही में मेटा से निकाली गई एक महिला ने कहा कि उसकी बेटी इस बात से खुश है कि उसकी नौकरी चली गई। दरअसल, शेल्ली कलिश नाम की महिला उन 11,000 कर्मचारियों में शामिल है, जो मेटा की सबसे बड़ी छंटनी से प्रभावित हुए हैं। महिला का कहना है कि उनकी बेटी छह साल की है और इस बात से खुश है कि उसकी मां अब उसके साथ अधिक समय बिता सकती है। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया साइट फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की थी। जिसके बाद कंपनी से करीब 11,000 कर्मचारियों को निकाला गया है।
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, कलिश सुबह 6:30 बजे उठकर यह चेक किया कि उसे टर्मिनेशन मेल मिला है या नहीं। कलिश ने कहा, "मैंने अपने फोन को वास्तव में जल्दी से चेक किया। यह एक लंबा ईमेल था, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं पहले कुछ वाक्यों को नहीं भूल पाई, क्योंकि यहीं पर बताया गया था कि मैं छंटनी का हिस्सा थी।"
कलिश ने छंटनी को लेकर कहा, "मैंने अपना फोन बंद कर दिया। मैंने अपने पति को फोन किया और वह और मेरे बच्चे अंदर आए, वे मुझ पर झपट पड़े और मुझे गले से लगा लिया।" इसके बाद कलिश ने अपनी सबसे छोटी बेटी को बताया कि उसकी नौकरी चली गई है। अब वह अपनी मां के साथ अधिक समय बिता सकती थी। जिसपर खुशी जाहिर करते हुए छह साल की बच्ची ने कहा "हां! अब आप मेरे साथ और समय बिता सकते हैं।"
"आप अभी भी सबसे अच्छी मां हैं"
कलिश ने कहा कि नौकरी खोना कठिन था लेकिन इस पर उनकी बेटी की प्रतिक्रिया ने उन्हें एक अलग नजरिए से देखने पर मजबूर कर दिया। छह साल की बच्ची ने कहा "मुझे खेद है कि आपने अपनी नौकरी खो दी। आप अभी भी सबसे अच्छी मां हैं।"
मेटा ने करीब 11,000 कर्मचारियों को निकाला
मेटा ने करीब 11,000 कर्मचारियों को कंपनी से बर्खास्त किया है।कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा था कि मेटा अपने कर्मचारियों की संख्या का लगभग 13% तक कम करने जा रहा है। ऐसे में करीब 11,000 लोगों की छंटनी की जाएगी। कंपनी राजस्व में कमी और व्यापक तकनीकी उद्योग के संकट से जूझ रही है, इसलिए यह कठिन फैसला लेना पड़ा। जकरबर्ग ने कर्मचारियों से माफी भी मांगी थी।