जल्द ही वॉलेट से वॉलेट में पैसे कर सकेंगे ट्रांसफर, RBI खोलेगा UPI

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
rbi to open an upi for transaction between digital wallets
डिजिटल वॉलेट

    भारत को कैशलेस बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन काफी बढ़ा भी है। नोटबंदी के बाद से डिजिटल वॉलेट का यूज भी लोग खूब कर रहे हैं लेकिन अभी तक लोग वॉवेट से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब आप एक डिजिटल वॉलेट से दूसरे डिजिटल वॉलेट में पैसे भेज सकेंगे।

    इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पेटीएम और मोबिक्विक जैसी वॉलेट्स के लिए यूपीआई प्लेटफॉर्म खोलने जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो मोबिक्विक से पेटीएम में पेटीएम से मोबिक्विक में पैस आसानी से भेज सकेंगे। आरबीआई डिजिटल पेमेंट और वॉलेट के लिए जल्द ही गाइडलाइंस भी जारी करने वाला है।

    विज्ञापन

    वहीं सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में यह सेवा मोबिक्विक और पेटीएम के लिए ही होगी लेकिन बाद में फ्रीचार्ज के लिए भी जारी कर दी जाएगी। आरबीआई के इस फैसले से डिजिटल वॉलेट सर्विस देने वाली कंपनियों की सर्विस और भी बेहतर होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें