इन स्मार्टफोन में पहले से ही इंस्टॉल हैं वायरस, कहीं आपका फोन भी तो नहीं

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Mar 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
38 Android devices found to be pre installed with virus
मैलवेयर

    वायरस से बचने के लिए हम तमाम तरीके अपनाते हैं जैसे कि थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड ना करना, किसी अज्ञात सोर्स से ऐप डाउनलोड ना करना। यहां तक कि हम मोबाइल में वायरस न हो इसिलए नया स्मार्टफोन भी खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन जब फोन में मालवेयर पहले से ही इंस्टॉल आने लगें तो फिर क्या होगा। इजरायल की चेक प्वाइंट नाम की एक सिक्योरिटी कंपनी ने दावा किया है कि बड़ी टेक कंपनियों के 38 एंड्रॉयड डिवाइस ऐसे हैं जिनमें पहले से ही मालवेयर इंस्टॉल आते हैं।

    इजरायल की साइबर सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक 38 ऐसे एंड्रॉयड डिवाइस की पहचान की गई है जिनमें पहले से ही मालवेयर इंस्टॉल हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक ये मालवेयर ऐप विक्रेता द्वारा प्रदान किए गए ऑफिशियल रोम (ROM) के पार्ट नहीं, बल्कि इन्हें सप्लाइ चेन के जरिए कहीं से जोड़ा गया था। रोम में जोड़े गए इन मालवेयर को मोबाइल यूजर्स हटा भी नहीं सकते।

    विज्ञापन

    पहले से वायरस इंस्टॉल स्मार्टफोन की लिस्ट

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स यूजर्स सावधान !
    एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स यूजर्स सावधान ! - फोटो : social media

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 2, LG G4, सैमसंग गैलेक्सी S7, samsung Galaxy S4, Samsung Galaxy Note 4, Samsung Galaxy Note 5, Samsung Galaxy Note 8, Xiaomi Mi 4i, Galaxy A5, ZTE x500, Samsung Galaxy Note 3, Samsung Galaxy Note Edge, Samsung Galaxy Tab S2, Samsung Galaxy Tab 2, Oppo N3, Vivo X6 plus, Nexus 5, Nexus 5X

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Asus Zenfone 2, Lenovo S90, Oppo R7 plus, Xiaomi Redmi, Lenovo A850

    चेक पॉइंट की टीम के मुताबिक स्लोकर और लोकी जैसे खतरनाक जासूसी ऐप हैं जो आपको फोन के डाटा को ऐप क्रियेटर तक भेजते हैं। ये ऐप डाटा चोरी करने के लिए एडवांस्ड एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड (एईएस) का इस्तेमाल करते हैं जो डिवाइस की सभी फाइलों को एन्क्रिप्ट करता देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें