इस रोबोट का नाम है RADA, 5 जुलाई से दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की सेवा में होगा हाजिर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 29 May 2018 04:05 PM IST
RADA, AI-powered robot designed to assist customers at airports by Vistara
Vistara rada robot

    रोबोट अब इंसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। एयरलाइंस सर्विस देने वाली कंपनी ने अपने आर्टफिशियल इंटेलिजेंस वाले रोबोट को लॉन्च कर दिया है जो 5 जुलाई से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी सेवा देेगा। इस एआई पावर्ड रोबोट को विस्तारा ने राडा नाम दिया है।

    5 जुलाई से ड्यूटी ज्वाइन करने वाला RADA एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर विस्तारा के सिग्नेचर लॉन्ज में अपना काम शुरू करेगा। शुरुआत में राडा लॉन्च इस्तेमाल करने में यात्रियों की मदद करेगा, उसके बाद उसके काम और यात्रियों के फीडबैक के आधार पर उसे आगे के काम में भी लगाया जाएगा।

    फिलहाल राडा एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास स्कैनिंग का काम करेगा। इसके बाद भविष्य में मौसम का हाल, फ्लाइट स्टेटस आदि की भी जानकारी देगा। इसके अलावा राडा विस्तार के प्रोडक्ट्स के बारे में भी यात्रियों को बताएगा।

    साथ ही यह रोबोट बच्चों और व्यस्कों के साथ भी गेम खेल सकता है और गाना सुनने व वीडियो देखने में भी मदद कर सकता है। इस रोबोट की बॉडी को 360 डिग्री मूव करने के लिए 4 पहियों वाले एक ट्रैक पर रखा गया है। इसमें 4 कैमरे लगे हैं।

    इसकी जानकारी देते हुए विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने कहा कि कंपनी ने हमेशा से इनोवेशन को एक खास जगह दी है और हमार उद्देश्य लोगों को नए तरीके के अनुभव देने का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें