अब गूगल मैप्स याद रखेगा आपके कार पार्किंग की लोकेशन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
now Google Maps Save Your car Parking Location
Google Maps

    यदि आपको भी कार पार्किंग के लिए जगह खोजने में परेशानी होती है तो आपकी इस समस्या को गूगल मैप्स दूर करने वाला है। गूगल मैप्स में कुछ ऐसे नए फीचर दिए जा रहे हैं जिससे आप अपनी कार की पार्किंग की लोकेशन सेव कर सकते हैं। गूगल मैप्स में यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनो यूजर्स के लिए होगा।

    नया 'सेव योर पार्किंग' लोकेशन फीचर को गूगल मैप्ल के बीटा यूजर्स के लिए कुछ दिन पहले ही जारी किया था और अब इस फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जा रहा है। यदि आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं और इस फीचर को यूज करना चाहते हैं तो गूगल मैप्स ऐप में दिख रहे ब्लू डॉट पर टैप करें और फिर मैप में पार्किंग लोकेशन को सेव करने के लिए 'सेव योर पार्किंग' पर टैप करें।

    विज्ञापन

    सेव हो जाने के बाद आपको मैप में एक लेबल दिखने लगेगा उस पर टैप करने पर आपकी कार की पार्किंग लोकेशन दिख जाएगी। आप चाहें तो पार्किंग टाइम भी सेट कर सकते हैं। जैसे- यदि आपका पार्किंग टाइम 15 मिनट का है तो आप टाइम सेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी कार पार्किंग की लोकेशन अपने दोस्तों के साथ ही शेयर कर सकते हैं। वहीं आईओएस यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर भी जोड़े गए हैं। जैसे- यदि आपने कार को यूएसबी ऑडियो या ब्लूटूथ से कनेक्ट किया है तो कार से निकलने के बाद पार्किंग की जगह खुद ब खुद मैप में जुड़ जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें