MWC 2023: दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो आज से, Nokia ने 60 साल बाद बदला लोगो
MWC 2023 से ठीक पहले शाओमी ने Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 Lite को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसके अलावा MWC 2023 में नोकिया ने 60 साल बाद अपना लोगो बदला है। आइए जानते हैं MWC 2023 के इवेंट के बारे में विस्तार से...

विस्तार
आज यानी 27 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) की शुरुआत हो रही है। MWC 2023 इस बार बेहद ही खास होने वाला है। 27 से 2 मार्च 2023 तक चलने वाले इस टेक इवेंट में दुनियाभर की तमाम टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा कई नए प्रोडक्ट भी लॉन्च होने वाले हैं। MWC 2023 में ओप्पो, शाओमी, डेल, नोकिया, सैमसंग जैसी तमाम कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। MWC 2023 से ठीक पहले शाओमी ने Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro, Xiaomi 13 Lite को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसके अलावा MWC 2023 में नोकिया ने 60 साल बाद अपना लोगो बदला है। आइए जानते हैं MWC 2023 के इवेंट के बारे में विस्तार से...
MWC 2023 का आयोजन 27 फरवरी 2023 से 2 मार्च 2023 के बीच होगा। MWC 2023 में करीब 75,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें करीब 2,000 एक्जीबिटर शामिल होंगे जो अपने गैजेट और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेंगे। MWC में एपल ने कभी भी हिस्सा नहीं लिया है और MWC 2023 में भी हिस्सा नहीं ले रहा है। MWC 2023 में OnePlus, Realme, Oppo और Xiaomi जैसे बड़े मोबाइल ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। OnePlus ने पहले ही MWC 2023 के लिए अपने concept फोन की घोषणा की है।
Realme GT 3 की लॉन्चिंग

MWC 2023 में Realme ने अपने फ्लैगशिप Realme GT 3 की लॉन्चिंग की घोषणा की है। Realme GT 3 को 240W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें RGB लाइटिंग डिजाइन मिलेगी जिसका कंट्रोल यूजर्स के पास भी होगा। कहा जा रहा है कि Realme GT 3 फोन Realme GT Neo 5 का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया है।
- Realme के फोन में भी मिलेगा आईफोन जैसा डायनेमिक आईलैंड, देखें पहली झलक
- Concept Phone: ग्लास बैक के साथ दिखा वनप्लस का कॉन्सेप्ट फोन 11, इस दिन होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स
- MWC 2023: 3D स्क्रीन के साथ दुनिया का पहला टैबलेट होगा लॉन्च, जानें इसकी खासियत
- MWC 2023: Realme GT 3 की लॉन्चिंग कंफर्म, 240W की चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा फोन