Zoom में आया नया फीचर, मीटिंग में खलल डालने वालों की होगी छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Nov 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Zoom launches new feature to help prevent possible Zoombombing all details here
zoom - फोटो : logo (zoom)

    जूम कॉल पर कई बार यूजर को किसी ऐसे सदस्य को भी झेलना पड़ता है, जो मीटिंग में बेवजह खलल डालता है। अब कंपनी ने दो नए फीचर लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ ऐसे यूजर को बीच मीटिंग से बाहर निकालना, बल्कि ब्लॉक करने के लिए रिपोर्ट करना भी मुमकिन होगा।

    'डेली मेल' के मुताबिक 'सस्पेंड पार्टिसिपेंट एक्टिविटीज' फीचर सिक्योरिटी आइकन' के नीचे मिलेगा। यूजर मीटिंग को 'पॉज' करके जब इस विकल्प पर क्लिक करेंगे तो उन्हें उन सदस्यों के नाम की सूची दिखाई देगी, जिन्हें वे मीटिंग से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं। अनचाहे सदस्य का नाम चुनते ही वह सदस्य मीटिंग से बाहर हो जाएगा।

    विज्ञापन

    वहीं, 'रिपोर्ट यूजर' फीचर 'सिक्योरिटी बैच' के विकल्प में नजर आएगा। ये मीटिंग में शामिल सदस्यों को अनचाहे व्यक्ति को ब्लॉक करने की सुविधा मुहैया कराएगा। वे संबंधित यूजर का ब्योरा और उसकी हरकतों का स्क्रीनशॉट भी साझा कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जूम की ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीम इसके बाद उस यूजर को चेतावनी जारी करेगी। अगर यूजर ने अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगाई और उसके खिलाफ शिकायतें मिलना जारी रहा तो उसे एप पर प्रतिबंधित करने का फैसला लिया जाएगा। ये फीचर दोनों तरह के यूजर को बिना फीस के उपलब्ध कराए जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें