WhatsApp की छुट्टी कर देगा YouTube का ये फीचर: एप के अंदर ही भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 15 Jun 2026 06:39 PM IST
सार

YouTube Chat Feature:

यूड्यूब ने अपने पुराने मैसेजिंग फीचर को दोबारा शुरू कर दिया है। अब यूजर्स एप के अंदर ही दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ वीडियो शेयर करने के साथ-साथ चैट भी कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा कुछ देशों में उपलब्ध है और भविष्य में भारत में भी लॉन्च की जा सकती है।

विज्ञापन
youtube relaunches in app messaging feature video sharing chat countries list
यूट्यूब - फोटो : AI जनरेटेड

    विस्तार

    YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक पुराने लेकिन पॉपुलर फीचर को दोबारा शुरू कर दिया है। अब लोग YouTube एप के भीतर ही एक-दूसरे को वीडियो भेजने और चैट करने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए किसी वीडियो का लिंक कॉपी करके WhatsApp या दूसरे मैसेजिंग एप्स पर भेजने की जरूरत नहीं होगी।

    यह फीचर फिलहाल अमेरिका और कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसे अन्य देशों तक भी पहुंचाया जाएगा, जिसमें भारत जैसे बड़े बाजार भी शामिल हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    छह साल बाद हुई फीचर की वापसी

    YouTube ने पहली बार यह मैसेजिंग फीचर साल 2017 में शुरू किया था। उस समय यूजर्स सीधे एप के अंदर वीडियो शेयर कर सकते थे और बातचीत भी कर सकते थे। हालांकि 2019 में कंपनी ने इसे बंद कर दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद नवंबर 2025 में YouTube ने इस फीचर की सीमित स्तर पर फिर से टेस्टिंग शुरू की। यूजर्स की लगातार मांग और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब कंपनी ने इसे स्थायी रूप से वापस लाने का फैसला किया है।

    कौन कर सकता है इस्तेमाल?

    यूट्यूब ने अपने यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखा है। यही वजह है कि यह नया प्राइवेट मैसेजिंग फीचर केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है। अनजान लोगों से होने वाले संपर्क और किसी भी तरह के खतरे को रोकने के लिए कंपनी ने एज वेरिफिकेशन को लागू किया है।

    YouTube पर चैट फीचर कैसे चालू करें?

    इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान है। यूजर्स को सबसे पहले YouTube एप खोलना होगा। इसके बाद स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाले Messages आइकन पर टैप करना होगा।

    इसके बाद YouTube एक इनवाइट लिंक तैयार करेगा। इस लिंक को WhatsApp, SMS या किसी अन्य मैसेजिंग एप के जरिए उस व्यक्ति को भेजा जा सकता है जिससे आप बात करना चाहते हैं। जैसे ही सामने वाला व्यक्ति इनवाइट लिंक को स्वीकार करेगा, दोनों के बीच YouTube एप के अंदर चैट शुरू हो जाएगी।

    क्या अजनबी लोग मैसेज भेज सकेंगे?

    YouTube का कहना है कि कोई अजनबी व्यक्ति सीधे किसी यूजर को मैसेज नहीं भेज सकेगा। चैट शुरू करने के लिए इनवाइट लिंक जरूरी होगा, जिससे केवल परिचित लोगों के बीच ही बातचीत हो पाएगी।

    क्या-क्या शेयर कर सकेंगे यूजर्स?

    इस फीचर के जरिए YouTube पर मौजूद किसी भी वीडियो को चैट में साझा किया जा सकता है।

    क्या YouTube चैट सुरक्षित है?

    YouTube का साफ कहना है कि टेक्स्ट मैसेज और वीडियो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होंगे। साथ ही सभी चैट और कंटेंट YouTube की कम्युनिटी गाइडलाइंस के अंतर्गत आएंगे। अगर कोई आपत्तिजनक या नियमों के खिलाफ सामग्री साझा करता है, तो YouTube उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें