Best Phones Under 40,000: 40 हजार के बजट में साल 2026 के 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 15 Jun 2026 05:31 PM IST
सार

अगर आप 40,000 रुपये तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। OnePlus, Poco, Nothing, iQOO और Redmi के कुछ स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ इस प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

top best smartphones under 40000 in india 2026 oneplus 13r poco f7 hindi
40,000 रुपये में ये 5 फोन्स हैं बेस्ट - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और पिछले कुछ महीनों में इसका असर मिड-प्रीमियम सेगमेंट पर भी साफ दिखाई दिया है। मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण कई कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसके बावजूद अगर आपका बजट 40,000 रुपये तक है, तो आज भी बाजार में ऐसे कई फोन मौजूद हैं जो शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ का संतुलित पैकेज देते हैं।

    OnePlus 13R
    OnePlus 13R - फोटो : OnePlus

    OnePlus 13R: सबसे संतुलित विकल्प

    OnePlus 15R के आने के बाद भी OnePlus 13R इस कीमत में कंपनी का सबसे मजबूत विकल्प बना हुआ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक आसानी से संभाल सकता है।

    फोन में 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। 6000mAh की बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है, जबकि 80W फास्ट चार्जिंग इसे एक घंटे से भी कम समय में चार्ज कर सकती है। इसकी 50MP टेलीफोटो कैमरा भी इस रेंज में इसे खास बनाता है।

    Nothing Phone 4(a)
    Nothing Phone 4(a) - फोटो : Nothing

    Nothing Phone 4a: अलग डिजाइन और साफ-सुथरा अनुभव

    Nothing ने अपने अनोखे डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव की बदौलत अलग पहचान बनाई है। Nothing Phone 4a इसी सोच को आगे बढ़ाता है। फोन में नया Glyph Bar, बड़ी बैटरी और बेहतर स्टोरेज तकनीक दी गई है।

    इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 3.5X टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। Nothing OS का विज्ञापन-मुक्त इंटरफेस और Gemini के साथ बेहतर इंटीग्रेशन इसे खास बनाता है। 5400mAh की बैटरी सामान्य इस्तेमाल में आराम से पूरा दिन निकाल देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें