YouTube की प्रीपेड म्यूजिक सर्विस भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 109 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 19 Nov 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
YouTube Premium and YouTube Music Premium Prepaid Plans Launched in India Starting at Rs 109
YouTube Music Premium - फोटो : youtube

    गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने भारत में यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब म्जूयिक प्रीमियम प्रीपेड प्लान की लॉन्चिंग की घोषणा की है। यूट्यूब की प्री-पेड सेवा के तहत यूजर्स को बगैर विज्ञापन म्यूजिक सुनने का आनंद मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए एक महीने और तीन महीने का प्लान पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 109 रुपये है।

    फिलहाल एंड्रॉयड और वेब वर्जन के लिए उपलब्ध

    Android
    Android - फोटो : amar ujala

    यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम प्लान फिलहाल एंड्रॉयड और वेब वर्जन के लिए उपलब्ध है, जबकि आईओएस यूजर्स को अभी भी सब्सक्रिप्शन प्लान से काम ही चलाना होगा। एक बार प्रीपेड प्लान खरीदने के बाद यूजर्स के पास इसकी सुविधा होगी कि वह टॉपअप वाउचर से अपने प्लान की वैधता एक महीना या फिर तीन महीने बढ़ा सकेगा।

    विज्ञापन

    यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम की कीमत

    YouTube Premium
    YouTube Premium - फोटो : youtube

    यूट्यूब प्रीमियम प्लान के तहत एक महीने के प्लान की कीमत 139 रुपये और तीन महीने वाले प्लान की कीमत 399 रुपये है। वहीं यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम के तहत एक महीने वाले पैक की कीमत 109 रुपये और तीन महीने वाले प्लान की कीमत 309 रुपये है। इसके अलावा यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन अभी भी 99 रुपये प्रति माह है, हालांकि इसके साथ एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें