बंद होने जा रहा है गूगल का यह लोकप्रिय एप, अक्टूबर 2020 के बाद नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
YouTube Music will replace Google Play Music by end of 2020
Google Play Music by end of 2020 - फोटो : youtube

    यदि आप भी गूगल के म्यूजिक एप गूगल प्ले-म्यूजिक एप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। गूगल प्ले-म्यूजिक एप अब बंद होने वाला है। गूगल ने अपने म्यूजिक एप को बंद करने की जानकारी ब्लॉग के जरिए दी है। गूगल प्ले-म्यूजिक एप के यूजर्स एप के बंद होने के बाद यूट्यूब म्यूजिक पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। बता दें कि पिछले कई महीनों से गूगल, यूट्यूब म्यूजिक के लिए अपडेट जारी कर रहा है जिसके जरिए नए-नए फीचर दिए जा रहे हैं।

    यूट्यूब म्यूजिक पर शिफ्ट होने के बाद यूजर्स को इसी एप पर गूगल प्ले-म्यूजिक एप की प्लेलिस्ट, लाइब्रेरी और म्यूजिक मिल जाएंगे। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल प्ले-म्यूजिक को अक्टूबर 2020 के बाद कोई अपडेट नहीं मिलेगा, जबकि दिसंबर 2020 तक सभी यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    आगामी सितंबर से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के यूजर्स गूगल प्ले-म्यूजिक एप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, वहीं अक्टूबर के अंत तक इसे ग्लोबली बंद कर दिया जाएगा। माइग्रेशन का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जिसका मतलब है कि 2021 में आप इस एप को इस्तेमाल नहीं पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि YouTube Music में रोज नए फीचर्स आ रहे हैं। हाल ही में यूट्यूब ने प्लेयर पेज की डिजाइन को बदला है। इसके अलावा नया एक्सप्लोरर टैब भी जोड़ा गया है। इसके अलावा इस एप में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट जल्द ही मिलने वाला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें