YouTube Update: गाने के बोल याद नहीं आ रहे? कोई बात नहीं, अब गुन-गुनाकर सर्च कर सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Mar 2024 10:34 AM IST
सार

ब YouTube ने आपकी परेशानी को दूर कर दिया है। अब आप YouTube Music पर गुन-गुनाकर गाने सर्च कर सकेंगे। YouTube ने इसका अपडेट जारी कर दिया है जो कि धीरे-धीरे लोगों को मिल रहा है।

YouTube Music Reportedly Gets New Feature to Let Users Hum or Sing a Song to Search
YouTube Music - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कई बार ऐसा होता है कि हम कोई गाना सुनना चाहते हैं लेकिन उसके बोल याद नहीं आते। ऐसे में बहुत परेशान हो जाते हैं, लेकिन अब YouTube ने आपकी परेशानी को दूर कर दिया है। अब आप YouTube Music पर गुन-गुनाकर गाने सर्च कर सकेंगे। YouTube ने इसका अपडेट जारी कर दिया है जो कि धीरे-धीरे लोगों को मिल रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक YouTube एप में अब गुन-गुनाकर सर्च करने के लिए एक अलग से सर्च बार मिला है। इस फीचर को पहली बार बीटा टेस्टिंग में पिछले साल अक्तूबर में मोबाइल एप पर देखा गया था। नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी म्यूजिक बोलकर, गाकर और गुन-गुनाकर सर्च कर सकेंगे।

    इस फीचर को इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है। आपको YouTube म्यूजिक एप में जाना होगा और सर्च बार पर क्लिक करना होगा। उसके बाद दो ऑप्शन Voice और Song मिलेंगे। वॉयस सर्च में आप बोलकर किसी गाने को सर्च कर सकेंगे और सॉन्ग में गुन-गुनाकर किसी म्यूजिक को सर्च किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें