YouTube Music लाया नया AI फीचर: अब बोलकर सकेंड्स में बनाएं मनचाही प्लेलिस्ट, Spotify को देगा टक्कर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 11 Feb 2026 07:10 PM IST
सार

YouTube Music ने प्रीमियम यूजर्स के लिए नया AI Playlist फीचर लॉन्च किया है। अब गाने एक-एक करके जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स सिर्फ मूड या जॉनर बताएं और एप अपने आप पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट तैयार कर देगा।

विज्ञापन
youtube music ai playlist feature for Premium users how it works
यूट्यूब - फोटो : AI जनरेटेड

    विस्तार

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग को और स्मार्ट बनाने के लिए YouTube Music ने नया AI Playlist फीचर पेश किया है। कंपनी ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर की और बताया कि यह फीचर Android और iOS दोनों पर प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

    इस फीचर की खास बात यह है कि अब यूजर्स को मैन्युअली गाने खोजकर प्लेलिस्ट में जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। वे सिर्फ यह बताएंगे कि वे किस तरह का म्यूजिक सुनना चाहते हैं। जैसे मूड, आइडिया या जॉनर, और एप खुद ही उनके लिए प्लेलिस्ट तैयार कर देगा।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है AI Playlist फीचर?

    कंपनी के अनुसार, यह सुविधा सिर्फ Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर टेक्स्ट लिखकर या वॉइस कमांड देकर अपनी पसंद बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई “रिलैक्सिंग इवनिंग सॉन्ग्स” या “वर्कआउट के लिए एनर्जेटिक म्यूजिक” टाइप करता है, तो AI उसी आधार पर गानों की सूची तैयार कर देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    X पर साझा पोस्ट के मुताबिक, यह फीचर एप में Gemini-स्टाइल लोगो के साथ दिखाई देता है। हालांकि, गूगल ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्लेलिस्ट तैयार होने के बाद यूजर्स को उसमें कितनी एडिटिंग या कस्टमाइजेशन की सुविधा मिलेगी।

    Spotify से कितना अलग?

    हाल ही में Spotify ने भी Prompted Playlist नाम का फीचर लॉन्च किया है। इसमें भी यूजर्स अपनी पसंद टाइप करते हैं और ऐप उनकी लिसनिंग हिस्ट्री और ट्रेंड्स के आधार पर प्लेलिस्ट तैयार करता है।

    YouTube Music का AI Playlist फीचर पहले से मौजूद Ask Music टूल से अलग है। Ask Music को 2024 में पेश किया गया था, जो नैचुरल लैंग्वेज के जरिए गाने रिक्वेस्ट करने की सुविधा देता था। लेकिन नया AI Playlist फीचर पूरे प्लेलिस्ट बनाने पर ज्यादा फोकस करता है, न कि सिर्फ रेडियो-स्टाइल म्यूजिक सेशन पर।

    ऐसे करें इस्तेमाल

    • अपने Android या iOS डिवाइस पर YouTube Music एप लें।
    • Library टैब में जाएं और New बटन पर टैप करें।
    • AI Playlist विकल्प चुनें।
    • टेक्स्ट लिखें या वॉइस के जरिए बताएं कि आप किस तरह का म्यूजिक सुनना चाहते हैं।
    • एप आपके इनपुट के आधार पर ऑटोमैटिक प्लेलिस्ट बना देगा।

    YouTube Music का यह कदम AI आधारित पर्सनलाइजेशन को और मजबूत करता है। इससे म्यूजिक खोजने और सुनने का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और तेज हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें