YouTube: अचानक से गायब हो गया यूट्यूब का लाइक बटन, यूजर्स हुए परेशान
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने से लेकर शिकायतें भी की हैं जिसके मुताबिक कई यूजर्स को लाइक बटन नजर ही नहीं आ रहा था और कई यूजर्स बटन दिखने के बाद भी किसी वीडियो को लाइक नहीं कर पा रहे थे।

विस्तार
हाल ही में YouTube ने स्किप नहीं करने वाले एड लॉन्च किया है। यूजर्स इस सदमे से बाहर भी नहीं निकले थे कि YouTube ने एक और बड़ा झटका दे दिया। YouTube पर अचानक से लाइक बटन गायब हो गया था। वीडियो में से लाइक का बटन ही गायब हो गया था, हालांकि अब बटन वापस आ गया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने से लेकर शिकायतें भी की हैं जिसके मुताबिक कई यूजर्स को लाइक बटन नजर ही नहीं आ रहा था और कई यूजर्स बटन दिखने के बाद भी किसी वीडियो को लाइक नहीं कर पा रहे थे।
इस बग पर YouTube ने कहा है कि यदि आप एप को बंद करके फिर से ऑन करते हैं तो लाइक बटन काम करने लगेगा। इसके अलावा आप अपने YouTube एप को रीसेट भी कर सकते हैं।
- BSNL: बीएसएनएल की सिम कार्ड होम डिलीवरी सर्विस लॉन्च, ऐसे करें अप्लाई
- Apple: आईफोन और मैकबुक के लिए नया एप ला रहा एपल, पासवर्ड याद रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत
- काम की बात: मोबाइल चोरी होने या खो जाने पर तुरंत करें ये पांच काम, फायदे में रहेंगे
- Bluetooth Risks: ब्लूटूथ के ये पांच नुकसान शायद ही जानते होंगे आप, एक गलती पड़ेगी महंगी