YouTube Premium Lite: एड फ्री एक्सपेरियंस के लिए लॉन्च हुआ सस्ता प्रीमियम प्लान, जानें कीमत और फायदे

YouTube ने आखिरकार एक नया सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान 'Premium Lite' लॉन्च कर दिया है। यह YouTube पर बिना विज्ञापन वीडियो देखने का सबसे किफायती तरीका होगा। इसकी शुरुआती कीमत $7.99 (लगभग ₹695 प्रति माह) रखी गई है। फिलहाल यह अमेरिका में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।
YouTube Premium Lite: क्या मिलेगा और क्या नहीं?

- इस सस्ते प्लान में ज्यादातर वीडियो बिना विज्ञापन देखे जा सकेंगे।
- YouTube Music इस प्लान में शामिल नहीं होगा, यानी यूजर्स बिना विज्ञापन के म्यूजिक सुनने या म्यूजिक वीडियो देखने की सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
- बैकग्राउंड प्ले और म्यूजिक डाउनलोड जैसे फीचर्स भी इस प्लान में नहीं मिलेंगे।
- YouTube ने स्पष्ट किया है कि सभी वीडियो 100% ad-free नहीं होंगे।
- म्यूजिक वीडियो, Shorts और सर्च-ब्राउजिंग सेक्शन में विज्ञापन दिख सकते हैं।
फिलहाल, अमेरिका में YouTube का प्रीमियम प्लान $13.99 (लगभग ₹1,200 प्रति माह) से शुरू होता है, जिसमें YouTube Music, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Premium Lite प्लान उन्हीं यूजर्स के लिए है, जो सिर्फ विज्ञापन-मुक्त वीडियो स्ट्रीमिंग चाहते हैं और उन्हें अन्य फीचर्स की जरूरत नहीं है।
इस साल YouTube अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है और कंपनी के मुताबिक, इसके कुल 125 मिलियन सब्सक्राइबर्स (ट्रायल यूजर्स सहित) हो चुके हैं। YouTube का नया Premium Lite प्लान उन यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प होगा, जो सिर्फ बिना विज्ञापन के वीडियो स्ट्रीमिंग का लाभ उठाना चाहते हैं।
- Mac Studio: M4 Max और M3 Ultra चिप के साथ मैक स्टूडियो लॉन्च, AI फीचर्स भी मिलेंगे
- Meta AI: जल्द बदलने वाला है व्हाट्सएप का इंटरफेस, मेटा एआई यूज करना होगा आसान
- MacBook Air (2025): एपल ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल, मिलेगी 15 इंच की स्क्रीन
- स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें, थैंक्स बाद में कहना