MacBook Air (2025): एपल ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल, मिलेगी 15 इंच की स्क्रीन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

MacBook Air (2025) को 24GB तक की RAM और 2TB तक की SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। यह क्वाड स्पीकर सेटअप के साथ आता है, जिसमें Spatial Audio सपोर्ट है। इसके अलावा, इसमें तीन-माइक एरे दिया गया है।

MacBook Air 2025 launched With M4 Chip Up to 15 Inch Displays Launched in India
MacBook Air (2025) - फोटो : Apple

    विस्तार

    Apple ने अपने नए मैकबुक MacBook Air 2025 को लॉन्च कर दिया है। नया MacBook Air अब कंपनी के 10-कोर M4 चिपसेट के साथ आता है, जो सबसे पहले iPad Pro (2024) में पेश किया गया था। MacBook Air (2025) को 13-इंच और 15-इंच Liquid Retina डिस्प्ले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और यह 16GB RAM के साथ आता है। इसे 2TB तक के SSD स्टोरेज ऑप्शन में कॉन्फिगर किया जा सकता है। यह लेटेस्ट मैकबुक macOS Sequoia पर चलता है और Apple Intelligence को सपोर्ट करता है।

    भारत में MacBook Air (2025) की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है, जो कि 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है। 15-इंच MacBook Air (2025) की कीमत 1,24,900 रुपये से शुरू होती है। Apple का नया MacBook Air प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 12 मार्च से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह लैपटॉप चार रंगों में मिलेगा जिनमें मिडनाइट, सिल्वर, स्काई ब्लू और स्टारलाइट शामिल हैं।

    MacBook Air (2025) में 13-इंच (2,560×1,664 पिक्सल) और 15-इंच (2,880×1,864 पिक्सल) का Super Retina डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल डेंसिटी 224ppi है और यह 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। नया MacBook Air अब दो एक्सटर्नल डिस्प्ले को 6K रेजोल्यूशन तक सपोर्ट करता है (जब लैपटॉप खुला हो)।

    Apple ने MacBook Air (2025) में M4 चिप दी है, जिसमें 10-कोर CPU (चार परफॉर्मेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर) शामिल हैं। इसमें 16-कोर Neural Engine, 8-कोर GPU और हार्डवेयर एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग का सपोर्ट मिलता है।

    MacBook Air (2025) को 24GB तक की RAM और 2TB तक की SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। यह क्वाड स्पीकर सेटअप के साथ आता है, जिसमें Spatial Audio सपोर्ट है। इसके अलावा, इसमें तीन-माइक एरे दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें