YouTube Slow: क्या आपको भी हो रही है वीडियो देखने में दिक्कत? तुरंत बंद कर दें यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jan 2024 03:03 PM IST
सार

वे हर दिन YouTube वीडियो देखने के लिए एड ब्लॉकर का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। YouTube ने कहा है कि यूजर्स जितना जल्दी हो सके प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ले लें या फिर वीडियोज के साथ एड भी देखें।

विज्ञापन
YouTube is now slowing down its videos for users who using ad blockers
youtube - फोटो : istock

    विस्तार

    YouTube पिछले साल से ही लोगों को अलर्ट कर रहा है कि वे एड ब्लॉकर का इस्तेमाल ना करें, लेकिन लोग कहां मानने वाले हैं। वे हर दिन YouTube वीडियो देखने के लिए एड ब्लॉकर का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। YouTube ने कहा है कि यूजर्स जितना जल्दी हो सके प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ले लें या फिर वीडियोज के साथ एड भी देखें।

    YouTube ने इस समस्या से निपटने के लिए दो तरीके अपनाए हैं। पहला तरीका यह है कि वह यूजर्स को पॉप अप नोटिफिकेशन के जरिए एड ब्लॉकर को हटाने और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए कह रहे है। दूसरे तरीके में वह पूरी साइट को ही स्लो कर दे रहा है जिसके बाद यूजर्स परेशान हो जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने दावा किया है कि एड ब्लॉकर इस्तेमाल करने पर पूरा YouTube ही स्लो हो जा रहा है जिसके बाद वे कोई भी वीडियो ढंग से नहीं देख पा रहे हैं। साइट स्लो होने के कारण वे YouTube पर ना ही कुछ सर्च कर पा रहे हैं और ना ही वीडियो देख पा रहे हैं। हाई स्पीड इंटरनेट के बाद भी उन्हें समस्या हो रही है। जैसे ही यूजर्स एड ब्लॉकर हटा रहे हैं, वैसे ही सब ठीक हो जा रहा है और वीडियो पहले जैसे प्ले हो रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें