यूट्यूब ऐप हुआ अपडेट, एंड्रॉयड यूजर्स को मिला इनकॉग्निटो मोड

गूगल ने एक लंबे इंतजार के बाद क्रोम ब्राउजर के अलावा अपने वीडियो स्ट्रिमिंग ऐप यूट्यूब में भी इनकॉग्निटो (प्राइवेट) मोड दे दिया है। नए अपडेट के बाद यूट्यूब के एंड्रॉयड ऐप यूजर्स को इनकॉग्निटो मोड का विकल्प मिलेगा। कंपनी ने इसका अपडेट भी जारी कर दिया है।
यूट्यूब का इनकॉग्निटो मोड अकाउंट वाले सेक्शन में मिलेगा, जहां से आप इसे ऑन कर सकते हैं। इनकॉग्निटो मोड ऑन होने के बाद यूट्यूब पर आपकी हिस्ट्री नहीं बनेगी यानि आपने यूट्यूब पर क्या-क्या देखा है इसकी हिस्ट्री अब ऐप में आपको इनकॉग्निटो मोड ऑन करने के बाद नहीं मिलेगी।
इनकॉग्निटो मोड ऑन करने के बाद आपको अपने अकाउंट का आईकन नहीं दिखेगा। अकाउंट आईकन की जगह आपको इनकॉग्निटो मोड का आईकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप इनकॉग्निटो मोड से बाहर आ सकते हैं। इनकॉग्निटो मोड की एक दिक्कत यह है कि इस मोड में आप कोई भी वीडियो सेव नहीं कर सकेंगे।
बता दें कि अभी हाल ही में भारत में पेड सब्सक्रिप्शन शुरू की है।यूट्यूब के इस फीचर के लाइव होने के बाद चैनल चलाने वाला शख्स सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू कर सकता है और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए दर्शकों से पैसे मांग सकता है।