एप्पल मैकबुक प्रो 2018 हुआ लॉन्च, मिलेगी 4TB तक की स्टोरेज

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल ने गुरुवार को मैकबुक प्रो का नया वर्जन पेश किया है। नए मैकबुक में भी पुराने मॉडल जैसा टचबार, 6 कोर वाला इंटेल का 8वें जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है। एप्पल मैकबुक प्रो 2018, 15 इंच और 13 इंच के दो वेरियंट में मिलेगा।
एप्पल के इस नए मैकबुक प्रो नोटबुक की कीमत की बात करें तो भारत में 13 इंच वाले मॉडल की कीमत की शुरुआती कीमत 1,49,990 रुपये और 15 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,99,990 रुपये है। दोनों मॉडल में इस कीमत पर टचबार के साथ टचआईडी भी मिलेगी। मैकबुक प्रो 2018 के दोनों मॉड्ल की बिक्री देशभर के कुछ चुनिंदा स्टोर्स से शुरू हो गई है।
मैबबुक प्रो 2018 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 32GB डीडीआर4 रैम मिलेगी। ग्राफिक्स 4 जीबी और स्टोरेज 4 टीबी तक की मिलेगी। 15 इंच वाले मैकबुक में 6 कोर वाला इंटेल का 7वें व 9वें जेनरेशन का 2.9GHz स्पीड वाला प्रोसेसर मिलेगा जिसकी अधिकतम स्पीड 4.8GHz होगी।
अब 13 इंच वाले मैकबुक प्रो 2018 की बात करें तो इसमें क्वॉडकोर इंटेल आई5 व आई 7 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz और अधिकतम 4.5GHz होगी। इसमें भी 32 जीबी रैम मिलेगी और 2 टीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें टचबार और टच आईडी का सपोर्ट मिलेगा।