YouTube: अब बैकग्राउंड में नहीं चलेगा यूट्यूब! इन यूजर्स के लिए बंद हुआ फीचर, जानिए पूरी डिटेल
YouTube ने एक बार फिर अपने फ्री यूजर्स को झटका दिया है। अब बैकग्राउंड प्लेबैक फीचर, जिसे लोग बिना Premium के इस्तेमाल कर रहे थे, पूरी तरह ब्लॉक किया जा रहा है। कंपनी ने थर्ड-पार्टी ब्राउजर्स पर भी सख्ती शुरू कर दी है।

विस्तार
YouTube का बैकग्राउंड प्लेबैक फीचर यूजर्स को स्क्रीन ऑफ होने या दूसरे एप्स इस्तेमाल करने के दौरान भी ऑडियो चलने की सुविधा देता है। यह फीचर खासतौर पर म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। पिछले कुछ वर्षों से यह सुविधा YouTube Premium का हिस्सा रही है।
हालांकि यह एक पेड फीचर है, लेकिन कई यूजर्स थर्ड-पार्टी मोबाइल वेब ब्राउजर्स के जरिए इसे फ्री में इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे ब्राउजर YouTube को सीधे Android एप पर रीडायरेक्ट नहीं करते थे, जिससे बैकग्राउंड प्लेबैक संभव हो जाता था।
अब क्यों लगाया गया ब्रेक?
नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, YouTube ने इन सभी रास्तों को बंद करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने थर्ड-पार्टी ब्राउजर्स के लिए अपनी सेटिंग्स में बदलाव किया है, जिससे अब फ्री अकाउंट पर बैकग्राउंड प्लेबैक काम नहीं करेगा।
केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए है ये फीचर
YouTube के मुताबिक, बैकग्राउंड प्लेबैक एक ऐसा फीचर है जिसे YouTube Premium के लिए ही बनाया गया है। पहले कुछ मामलों में नॉन-प्रीमियम यूजर्स इसे मोबाइल ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल कर पा रहे थे, लेकिन अब सभी प्लेटफॉर्म्स पर अनुभव को एक जैसा किया जा रहा है।
हालांकि YouTube पूरी तरह नॉन-Google एप्स को कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन कोड लेवल पर बदलाव करके वह बैकग्राउंड प्लेबैक जैसे फीचर्स को सीमित कर सकता है।
- Space: क्या अंतरिक्ष में तेजी से बूढ़ा होने लगता है शरीर? वैज्ञानिकों ने सुलझाया उम्र का अनोखा रहस्य
- OpenAI ला सकता है ‘ह्यूमन-ओनली’ सोशल नेटवर्क: Face ID से होगी पहचान, X और इंस्टाग्राम को मिलेगी कड़ी टक्कर
- Innovation: सिर्फ 20 सकेंड में जम जाएगी बर्फ, इस जादुई लिक्विड से दूर होगा डेटा सेंटर का सबसे बड़ा सिरदर्द
- अब अंतरिक्ष में नहीं होगा एक्सीडेंट: सैटेलाइट्स को मलबे से बचाएगी भारतीय तकनीक, दो बड़ी कंपनियों के बीच समझौता