Tech News: WhatsApp से अब लिंक कर सकेंगे ई-मेल आईडी, जल्द मिलेगा नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Nov 2023 05:03 PM IST
सार

WhatsApp के इस फीचर का फायदा यह होगा कि आपके अकाउंट के साथ एक और सिक्योरिटी लेयर मिल जाएगी। यहां यह जानना बहुत जरूरी है कि आपकी ई-मेल आईडी आपको मैसेज करने वालों को नहीं दिखेगी।

विज्ञापन
You will be able to link email address with WhatsApp soon here How It Works
whatsapp - फोटो : istock

    विस्तार

    WhatsApp एक नया अपडेट जारी करने वाला है जिसके बाद आप अपने WhatsApp अकाउंट से ई-मेल आईडी को लिंक कर सकेंगे। यह WhatsApp की सिक्योरिटी का ही एक हिस्सा होगा। एक बार लिंक होने के बाद आप अपनी ई-मेल आईडी से WhatsApp में लॉगिन कर सकेंगे।

    WhatsApp के इस फीचर का फायदा यह होगा कि आपके अकाउंट के साथ एक और सिक्योरिटी लेयर मिल जाएगी। यहां यह जानना बहुत जरूरी है कि आपकी ई-मेल आईडी आपको मैसेज करने वालों को नहीं दिखेगी।

    विज्ञापन

    WhatsApp के iOS के बीटा वर्जन 2.23.24.70 में इस फीचर को देखा गया है। इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है जो कि व्हाट्सएप के सभी फीचर को ट्रैक करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीटा यूजर्स को एप में एक मैसेज मिल रहा है कि ई-मेल लिंक करने से आपको अकाउंट को एक्सेस करने में आसानी होगी। यह दूसरों को नजर नहीं आएगी। ई-मेल आईडी लिंक करने के लिए आपको एक वेरिफिकेशन कोड देना होगा जो कि ई-मेल पर आएगा।

    नए अपडेट के बाद यूजर्स को सेटिंग में ई-मेल लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा। सेटिंग में जाने के बाद अकाउंट सेक्शन में ई-मेल डालने का ऑप्शन आएगा। फिलहाल इसकी टेस्टिंग WhatsApp के आईओएस यूजर्स के साथ हो रही है। अकाउंट लिंक होने के बाद भविष्य में आपको व्हाट्सएप लॉगिन करने के आप ई-मेल पर भी कोड मंगवा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें