X में आई बड़ी गड़बड़ी: पुराने पोस्ट और यूआरएल हो रहे गायब, यूजर्स परेशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Aug 2023 04:23 PM IST
सार

X में आए इस बग के कारण पुराने पोस्ट अपने आप डिलीट हो रहे हैं। पोस्ट के अलावा फोटो, हाइपरलिंक (यूआरएल) अपने आप डिलीट हो रहे हैं। X या इसके मालिक एलन मस्क ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
X glitch wipes out most pictures and links tweeted before December 2014 details here
x logo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अब X के नाम से जाना जाने वाले Twitter में एक बड़ा बग आया है। X में आए इस बग के कारण पुराने पोस्ट अपने आप डिलीट हो रहे हैं। पोस्ट के अलावा फोटो, हाइपरलिंक (यूआरएल) अपने आप डिलीट हो रहे हैं। X या इसके मालिक एलन मस्क ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    कई यूजर्स ने दावा किया है कि 2014 से पहले के पोस्ट डिलीट हो रहे हैं। एक यूजर के मुताबिक शेयर किए गए वीडियो डिलीट नहीं हो रहे हैं, लेकिन फोटोज और यूट्यूब जैसी साइट के लिंक t.co नाम से दिख रहे हैं जो कि काम नहीं कर रहे।

    विज्ञापन

    2014 में ऑस्कर की एक सेल्फी पोस्ट की गई थी जिसे उसे दौरान सबसे ज्यादा लोगों ने लाइक किया था, वो अब नहीं दिख रही है। इस सेल्फी को लेकर 20 लाख लोगों ने शेयर किया था जो कि सबसे ज्यादा था। दावे के मुताबिक शनिवार की रात में कुछ देर के लिए यह सेल्फी एक्स पर दिखी थी लेकिन फिर गायब हो गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें