WhatsApp में आ रहा है एक कमाल का फीचर, टेलीग्राम-सिग्नल से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Nov 2021 04:33 PM IST
सार

यदि एडमिन चाहे तो अपनी कम्युनिटी को प्राइवेट भी रख सकता है। व्हाट्सएप का कम्युनिटी फीचर छात्रों या शिक्षकों के लिए बड़े काम का साबित होगा। टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स में पहले से ही कम्युनिटी फीचर मौजूद है।

विज्ञापन
WhatsApp Working on New Community Feature Will Allow to Group Other Groups Easily
whatsapp update - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    व्हाट्सएप अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप नए कम्युनिटी फीचर पर काम कर रहा है जिसका मुकाबला टेलीग्राम और सिग्नल से होगा। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। व्हाट्सएप का कम्युनिटी फीचर व्हाट्सएप ग्रुप का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा।

    कम्युनिटी में व्हाट्सएप ग्रुप के मुकाबले एडमिन के पास अधिक कंट्रोल होगा। व्हाट्सएप का कम्युनिटी फीचर फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। इसकी फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। व्हाट्सएप के कम्युनिटी फीचर के जरिए एक ही मिजाज के लोग आपस में आसानी से जुड़ सकेंगे।

    विज्ञापन

    कम्युनिटी फीचर में एडमिन को कई सारे खास टूल मिलेंगे, हालांकि टूल के नाम आदि के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं है। कहा जा रहा है कि कम्युनिटी फीचर के तहत एडमिन अन्य लोगों को ज्वाइन करने के लिए इनवाइट भी कर सकता है। लोगों को कम्युनिटी में जोड़ने के लिए दो विकल्प मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पहला मैनुअल होगा और दूसरा कम्युनिटी इनवाइट लिंक होगा। यदि एडमिन चाहे तो अपनी कम्युनिटी को प्राइवेट भी रख सकता है। व्हाट्सएप का कम्युनिटी फीचर छात्रों या शिक्षकों के लिए बड़े काम का साबित होगा। टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स में पहले से ही कम्युनिटी फीचर मौजूद है।

    गौरतबल है कि व्हाट्सएप ने हाल ही में मल्टी डिवाइस का सपोर्ट जारी किया है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए बीटा वर्जन पर लाइव हो गया है। मल्टी डिवाइस सपोर्ट के जरिए यूजर्स व्हाट्सएप वेब को एक साथ 4 डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। मल्टी डिवाइस सपोर्ट में फोन का इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें