Samsung Galaxy A22s 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy A22s 5G की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि फोन को मिंट, ग्रे और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। Samsung Galaxy A22s 5G को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22s 5G को रूस में लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung Galaxy A22 5G का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे इसी साल जुलाई में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy A22s 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी है।
Samsung Galaxy A22s 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A22s 5G की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि फोन को मिंट, ग्रे और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। Samsung Galaxy A22s 5G को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Samsung Galaxy A22s 5G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A22s 5G में एंड्रॉयड आधारित सैमसंग का One UI दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy A22s 5G का कैमरा
सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ 10x जूम और 120fps स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।
Samsung Galaxy A22s 5G की बैटरी
इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac, Wi-Fi डायरेक्ट, NFC और ब्लूटूथ v5.0 है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
- ओप्पो का बजट स्मार्टफोन Oppo A16K हुआ लॉन्च, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम
- काम की बात: घर बैठे ऑनलाइन पासपोर्ट करवाएं रिन्यू, जान लें पूरा प्रोसेस
- स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है Xiaomi 12
- काम की बात: कैसे पता लगाएं कि आधार कार्ड असली है या नकली, जान लीजिए आसान तरीका