WhatsApp में आ रहा है सबसे काम का फीचर, देखें स्क्रीनशॉट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 20 Nov 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Working on Blocked Contact Notice and Facebook Pay Integration in  new iPhone Beta version
whatsapp

    WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए एक बीटा वर्जन जारी किया है। इस बार आईफोन के बीटा वर्जन में कई सारे बड़े फीचर्स जोड़े गए हैं। आईफोन के नए बीटा वर्जन में फेसबुक पे को जोड़ा गया है।इसके अलावा नए अपडेट के बाद यदि आप किसी को ब्लॉक करेंगे तो उसे नोटिफिकेशन भी मिलेगा जो कि अभी तक नहीं मिलता है।

    नए अपडेट के बाद आप किसी को ब्लॉक करें या अनब्लॉक करें, दोनों स्थितियों में उसे नोटिफिकेशन मिलेगा। ये दोनों फीचर्स व्हाट्सएप के आईफोन के बीटा वर्जन 2.19.120.21 पर देखे गए हैं। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है।

    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में फेसबुक ने नया पेमेंट सिस्टम फेसबुक पे (Facebook Pay) को अमेरिका में लॉन्च किया है। इसके जरिए व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। वहीं, फेसबुक जल्द ही इस सिस्टम का विस्तार करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक का कहना है कि फेसबुक पे को जल्द ही को फंडरेजिंग, गेम खरीदारी, टिकटों, पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट और व्यापारियों के लिए खरीदारी के लिए शुरू किया जाएगा। वहीं, कंपनी के मुख्य अधिकारी देबोराह लियू ने भी कहा है कि हम अपनी इस भुगतान सेवा को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें