Good News: WhatsApp में आने वाला है बड़ा फीचर, इसी एप से दूसरे एप पर भेज सकेंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

WhatsApp से आप किसी दूसरे मैसेजिंग एप्स जैसे सिग्नल और टेलीग्राम पर भी मैसेज कर सकेंगे। नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। व्हाट्सएप जब से लॉन्च हुए तब से आज तक इसमें थर्ड पार्टी या क्रॉस मैसेजिंग का फीचर नहीं आया है।

विज्ञापन
WhatsApp will soon let you send messages to other apps Telegram
whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पिछले कुछ महीनों में मेटा ने WhatsApp के लिए कई सारे फीचर्स पेश किए हैं जिनमें प्राइवेसी से लेकर यूजर्स फ्रेंडली फीचर्स तक शामिल हैं। हाल ही में WhatsApp ने वेब वर्जन के लिए चैट लॉक फीचर पेश किया है। इसके अलावा WhatsApp एक ऐसे प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद कोई आपकी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp से आप किसी दूसरे मैसेजिंग एप्स जैसे सिग्नल और टेलीग्राम पर भी मैसेज कर सकेंगे। नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। व्हाट्सएप जब से लॉन्च हुए तब से आज तक इसमें थर्ड पार्टी या क्रॉस मैसेजिंग का फीचर नहीं आया है।

    विज्ञापन

    WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि व्हाट्सएप एक नया अपडेट जारी कर रही है जिसे वर्जन 2.24.6.2 पर देखा जा सकता है। इस अपडेट के बाद WhatsApp में थर्ड पार्टी मैसेजिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें