WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, ऑडियो मैसेज की स्पीड अब आपके हाथ में
नए अपडेट के बाद वॉयस मैसेज की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए 1x, 1.5x और 2x के विकल्प मिल सकते हैं।

विस्तार
WhatsApp अब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद आप वॉयस यानी ऑडियो मैसेज की प्लैबैक स्पीड को कंट्रोल कर सकेंगे यानी मैसेज भेजते समय आपके हाथ में होगा कि आप उस वॉयस मैसेज की स्पीड कितना रखना चाहते हैं, हालांकि फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है।
वॉयस मैसेज प्लेबैक स्पीड फीचर फिलहाल व्हाट्सएप के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.21.9.4 पर उपलब्ध था, लेकिन अगले बीटा वर्जन यानी 2.21.9.5 पर इसे फिर से बंद कर दिया गया। ऐसे में कहा जा सकता है कि कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है।
नए अपडेट के बाद वॉयस मैसेज की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए 1x, 1.5x और 2x के विकल्प मिल सकते हैं। इस नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। प्लेबैक स्पीड का आइकन मैसेज भेजते समय दिखेगा जिस पर क्लिक करके स्पीड को कंट्रोल की जा सकेगी, हालांकि स्पीड को केवल बढ़ाया ही जा सकेगा, कम करने की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।
WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद किसी डिवाइस से चैट डिलीट करने की सुविधा मिलेगी, हालांकि चैट डिलीट करने की सुविधा अभी भी है लेकिन अपडेट के बाद किसी मोबाइल से चैट डिलीट करने पर लैपटॉप से चैट डिलीट नहीं होगा।
- iPhone 13 mini की फोटो हुई लीक, देखें कैसा दिखता है यह फोन
- जरूरी खबर: मोबाइल एप से ऑक्सीजन लेवल की जांच? यह तरीका आपको मुसीबत में डाल सकता है
- सुविधा: कौन-कौन इस्तेमाल कर रहा आपके नाम से मोबाइल नंबर, चुटकियों में जानें
- मेडिकल गैजेट: 24 घंटे आपकी सेहत का ख्याल रखती हैं ये डिवाइस, घर पर रखना है बहुत जरूरी