WhatsApp ने कहा नई शर्तें मंजूर करो, वरना अकाउंट डिलीट कर दो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Dec 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Users Must Accept Updated Terms of Service in 2021 or Delete Account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपको WhatsApp इस्तेमाल करना है तो आपको उसकी सेवा शर्तें को पूरी तरह से स्वीकार करना होगा। WhatsApp की नई सेवा शर्तें 8 फरवरी 2021 से लागू हो रही हैं जिसमें कहा गया है कि यदि आपको व्हाट्सएप की सेवा शर्तें मंजूर नहीं हैं तो आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं, हालांकि नई शर्तों को लेकर व्हाट्सएप की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    व्हाट्सएप के नए फीचर्स और अपडेट को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने व्हाट्सएप की नई शर्तों का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक नई शर्तों में साफ तौर पर लिखा गया है कि यदि किसी यूजर्स को हमारी शर्तें मंजूर नहीं हैं तो वह अपने व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट कर सकता है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप की नई शर्तों में यह भी बताया गया है कि नए साल में फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल किस तरीके से करेगा। इसमें यह भी बताया गया है कि फेसबुक बिजनेस के लिए आपके चैट को कैसे स्टोर और मैनेज करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने भी नई शर्तों को लेकर पुष्टि की है और कहा है कि WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए उसकी शर्तों को मानना ही होगा। नई सेवा शर्तें 8 फरवरी से लागू हो रही हैं, हालांकि इसमें बदलाव होने की भी संभावना है।

    बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में नया अपडेट जारी किया है जिसमें यूजर्स को रैंडम वॉलपेपर्स मिल रहे हैं। यूजर्स को नए अपडेट के साथ यह भी अधिकार मिला है कि वे अपनी गैलरी की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें