WhatsApp Update: अब चैटिंग का मजा होगा दोगुना, अवतार के साथ स्टेटस पर कर सकेंगे रिप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Oct 2023 04:25 PM IST
सार

नए फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स एनिमेटेड अवतार के साथ किसी स्टेटस पर रिप्लाई कर सकेंगे। अवतार के लिए कुछ प्री-इंस्टॉल ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन आप खुद के अवतार का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp users can now reply to status updates using avatars
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp एक नया फीचर जारी कर रहा है जिसके बाद यूजर्स अपने दोस्तों और फैमिली के साथ बेहतर तरीके से कम्युनिकेट कर सकेंगे। WhatsApp का यह नया अपडेट जल्द ही रिलीज होगा जिसके बाद आप किसी स्टेटस अपडेट पर अवतार के जरिए रिप्लाई कर सकेंगे।

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp इस नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर फिलहाल आईओएस और एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। नए फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स एनिमेटेड अवतार के साथ किसी स्टेटस पर रिप्लाई कर सकेंगे। अवतार के लिए कुछ प्री-इंस्टॉल ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन आप खुद के अवतार का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि 24 अक्तूबर 2023 से कई डिवाइस पर WhatsApp का सपोर्ट बंद होने जा रहा है। कुछ पुराने एंड्रॉयड और आईफोन पर 24 अक्तूबर के बाद WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा, हालांकि यूजर्स एप को इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन उन्हें कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप में एक और अपडेट आ रहा है जिसके बाद एक ही फोन में, एक ही एप में दो व्हाट्सएप अकाउंट को इस्तेमाल कर सकेंगे। एप में अकाउंट स्विचिंग का फीचर आने वाला है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने ही इसकी जानकारी दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें