नए अपडेट के बाद इन स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा व्हाट्सएप, देखें पूरी लिस्ट

विस्तार
यदि आप भी किसी पुराने आईफोन में WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यह संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में आपका व्हाट्सएप काम करना बंद कर दे, क्योंकि व्हाट्सएप अब उन iPhones में काम नहीं करेगा जिनमें iOS 9 है।
WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि iOS 9 ओएस वाले आईफोन में व्हाट्सएप का अपडेट बंद किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन के व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.21.50 से इस बात की पुष्टि हुई है। इस बीटा वर्जन के यूजर्स अपने आईओएस 9 वाले आईफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि व्हाट्सएप ने अभी तक अपने FAQ पेज पर इसके बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।
इस रिपोर्ट का मतलब यह हुआ कि iPhone 4 और iPhone 4s में नया व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। इसके अलावा यदि iPhone 5, 5s और 5c यूजर्स ने अपने फोन को अपडेट नहीं किया है तो उनके फोन में भी व्हाट्सएप का नया वर्जन काम नहीं करेगा।
WhatsApp जल्द ही नए फीचर को लॉन्च करने वाला है जिसमें आर्काइव चैट शामिल है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी एप के यूजर इंटरफेस को भी बदलने पर काम कर रही है। आर्काइव चैट के सारे नोटिफिकेशन भी म्यूट हो जाएंगे।
इसके अलावा यह भी खबर है कि व्हाट्सएप मल्टीडिवाइस सपोर्ट पर भी काम कर रही है जिसका अपडेट आने के बाद आप एक साथ एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर एक्सेस कर सकेंगे। यह फीचर एंड्रॉयड से आईओएस और आईओएस से एंड्रॉयड दोनों पर काम करेगा।