31 दिसंबर के बाद इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, देखें लिस्ट

यदि आप अभी भी विंडोज फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। व्हाट्सऐप ने घोषणा कर दी है कि इस साल के अंत तक सभी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।
एंड्रॉयड और आईओएस के भी इन वर्जन पर बंद होगा सपोर्ट
वहीं फरवरी 2020 के बाद एंड्रॉयड 2.3.7 में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा और आईओएस की बात करें तो 1 फरवरी 2020 के बाद आईओएस 7 में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। व्हाट्सऐप ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।
हालांकि ऐसा नहीं है कि इन फोन में सपोर्ट बंद होने के बाद व्हाट्सऐप नहीं चलेगा। आप सपोर्ट बंद होने के बाद भी व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन यदि कोई बग आता है तो कंपनी उसके लिए फिक्स करने के लिए अपडेट जारी नहीं करेगा। साथ ही आपको कोई भी नया अपडेट नहीं मिलेगा।
- Nokia 5.1 Plus को सिर्फ 8,849 रुपये में खरीदने का मौका, मिलेगा डुअल रियर कैमरा
- Paytm सैमसंग सुपर सेल: सैमसंग के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 14 हजार रुपये तक का कैशबैक
- Google Pixel 3a, Pixel 3a XL हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 39,999 रुपये
- 40 हजार रुपये की कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन: गूगल पिक्सल 3a vs वनप्लस 6T vs ऑनर व्यू 20