WhatsApp: आ रहा बड़े ही कमाल का फीचर, एआई से बना सकेंगे ग्रुप आइकन
WhatsApp ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए AI-जनरेटेड ग्रुप आइकन का फीचर भी शुरू किया है। इसके जरिए उपयोगकर्ता Meta AI की मदद से ग्रुप के लिए कस्टम आइकन बना सकते हैं। WhatsApp के 2.25.6.10 बीटा वर्जन (WABetaInfo के अनुसार) में कुछ बीटा उपयोगकर्ताओं को Meta AI की मदद से ग्रुप आइकन बनाने का विकल्प मिला है।

विस्तार
WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन में दो नए फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है। Meta के स्वामित्व वाली यह चैटिंग एप अब Meta AI विजेट जोड़ रही है, जिससे उपयोगकर्ता बिना WhatsApp खोले ही Meta AI चैटबॉट तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा WhatsApp ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए AI-जनरेटेड ग्रुप आइकन का फीचर भी शुरू किया है।
इसके जरिए उपयोगकर्ता Meta AI की मदद से ग्रुप के लिए कस्टम आइकन बना सकते हैं। WhatsApp के 2.25.6.10 बीटा वर्जन (WABetaInfo के अनुसार) में कुछ बीटा उपयोगकर्ताओं को Meta AI की मदद से ग्रुप आइकन बनाने का विकल्प मिला है।
- किसी ग्रुप के आइकन पर जाकर पेंसिल आइकन पर टैप करें।
- अब आपको "Create AI Image" नाम का एक नया विकल्प मिलेगा।
- इस विकल्प को चुनने के बाद Meta AI प्रॉम्प्ट स्क्रीन खुलेगी।
- यहां आप कोई भी टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं और AI द्वारा बनाई गई कई छवियों में से एक चुन सकते हैं।