WhatsApp में आ रहा है अब तक का सबसे खराब फीचर, परेशान हो जाएंगे आप

Facebook ने F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस के पहले दिन यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कई बड़़े ऐलान किए, वहीं कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को लेकर भी बड़ी घोषणा की।फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि WhatsApp में जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर आएगा।
अगले महीने तक यह फीचर लाइव हो जाएगा। ग्रुप वीडियो कॉलिंग के अलावा व्हाट्सऐप में स्टीकर्स भी अपडेट मिलने वाला है। बता दें कि WhatsApp ने एक साल पहले वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी किया था जो कि भारत में काफी लोकप्रिय है।
इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के लोग पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि व्हाट्सऐप पर हर रोज 2 बिलियन मिलियन मिनट वॉयस और वीडियो कॉल किए जाते हैं। इस वीडियो कॉलिंग फीचर के अपडेट के बाद ग्रुप में अधिकतम 4 लोग और पर्सनल चैट में 3 लोगों को शामिल किया जा सकेगा।
अब इस फीचर के नुकसान की बात करें तो इस फीचर के आने के बाद ग्रुप में वीडियो कॉलिंग शुरू होगी। ऐसे में मान लीजिए कि आप 4-5 ग्रुप के मेंबर हैं और आप अपने ऑफिस में काम कर रहे हैं। ऐसे में आपके पास बार-बार ग्रुप वीडियो कॉल में शामिल होने के लिए नोटिफिकेशन आएगा तो जाहिर-सी बात है कि आप परेशान होंगे।