फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद WhatsApp यूजर्स भी डाउनलोड कर सकेंगे अपना पूरा डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 25 Apr 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp to allow users to download their data soon
whatsapp

    फेसबुक ने डाटा लीक के बाद सिक्योरिटी को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं। वहीं यूरोप में अगले महीने जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेग्यूलेशन (GDPR) लागू हो रहा है। जीडीपीआर के लागू होने से पहले व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी में बदलाव किए हैं और यूजर्स को अपना डाटा डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है, हालांकि डाटा डाउनलोड करने का फीचर अभी लाइव नहीं हुआ है।

    अगले सप्ताह तक इस फीचर के अपडेट होने की संभावना है। साथ ही व्हाट्सऐप यूज करने की मिनिमम उम्र सीमा 16 साल तय की है। बता दें कि 25 मई 2018 से यूरोप में GDPR लागू हो रहा है। WhatsApp ने अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि वह यूजर्स का वही डाटा लेती है जो सर्विस के लिए जरूरी है। कंपनी मैसेज और शेयर किए गए फाइल को स्टोर नहीं करती है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सऐप अपने यूजर्स का जो डाटा स्टोर करता है उनमें यूजर्स का नाम, समय, आईपी एड्रेस, फोन का मॉडल, प्रोफाइल फोटो, फोन नंबर, फोन में सेव कॉन्टेक्ट नंबर, ग्रुप लिस्ट, ब्लॉक किए गए यूजर्स और शर्तें जो आपने स्वीकार किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम में डाटा डाउनलोड करने का फीचर लाइव हो गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स अब अपना वह डाटा डाउनलोड कर सकते हैं जो कंपनी स्टोर कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें